back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Price Hike: गैस सिलेंडर महंगा, आज से 209 रुपए बढ़ी कीमत, हवाई यात्रा के लिए भी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब!

LPG Price: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और जेट फ्यूल यानी एटीएफ (ATF Price Hike) की कीमतों में आज से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलोग्राम का सिलेंडर 209 रुपए महंगा हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और जेट फ्यूल यानी एटीएफ (ATF Price Hike) की कीमतों में आज से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलोग्राम का सिलेंडर 209 रुपए महंगा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी के बीच यह कदम उठाया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपए बिक रहा। घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपए ही है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

मुंबई में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1684 रुपए हो गया है। इससे पहले एक सितंबर को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 157.5 रुपए और एक अगस्त को 100 रुपए घटाए गए थे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत के आधार पर पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 18वें महीने स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

जेट फ्यूल की कीमतें चौथी बार बढ़ी

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) का दाम 5779.84 रुपए प्रति किलोलीटर या 5.1 फीसदी बढ़ाकर 1,12,419.33 रुपए से 1,18,199.17 रुपए किया गया है। इससे पहले एक सितंबर को जेट फ्यूल की कीमतों में 14.1 फीसदी की सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। उस समय एटीएफ का दाम 13911.07 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ा था। एक अगस्त को जेट फ्यूल के दाम 8.5 फीसदी या 7728.38 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे। बता दें यह जेट फ्यूल की कीमत में चौथी बढ़ोतरी है। किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में 40 फीसदी हिस्सा एटीएफ का बैठता है। एक जुलाई को एटीएफ के दाम 1.65 फीसदी या 1476.79 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़े थे। चार बार में विमान ईंधन कीमतों में रिकॉर्ड 29391.08 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...