back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Rate on Karwa Chauth: करवा चौथ पर सोना-चांदी सस्ता, जानें आज के भाव

Today Gold Rate: करवा चौथ पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। अब आप गहने की जमकर खरीदारी कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी के दाम बढ़े हुए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। करवा चौथ पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। अब आप गहने की जमकर खरीदारी कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी के दाम बढ़े हुए थे। वहीं, मंगलवार को भाव में नरमी आई है। सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72500 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में नरमी आई है।

सोने के वायदा भाव कम हुआ

सोने के वायदा भाव में आज नरमी दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपए गिरकर 61117 रुपए पर खुला। यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपए की गिरावट के साथ 61156 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय 61199 रुपए पर दिन का उच्च स्तर और 61110 रुपए पर निचला स्तर छू लिया। मई में सोने के वायदा भाव ने 61845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी पड़ी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 263 रुपए गिरकर 72492 रुपए पर खुला। यह कॉन्ट्रैक्ट 305 रुपए की गिरावट के साथ 72450 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72539 रुपए पर दिन का उच्च और 72433 रुपए प्रति किलो पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद सुधरी चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव सपाट खुले। चांदी के वायदा भाव तेजी पर खुले। हालांकि बाद में भाव गिरे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver-Petrol-Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी; पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को राहत मिली है।...
spot_img

Latest Stories

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵