नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देश दीपावली के हर्षोल्लास में डूबा हुआ है। इस मौके पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं फिर चाहे वो कपड़े हों, गाडी हो, गिफ्ट हो या सोना-चांदी हो। ऐसे में स्वभाविक है कि इन चीजों के दाम बढ़ना तय है। जहां एक तरफ दीपावली की खरीददारी के लिए जेब डीली करनी पड़ रही है, वहीं सोने के दामों में गिरावट से लोगों की खुशी दोगुनी कर दी है। धनतेरस के मौके पर उन लोगों के लिए यह सबसे अच्छा मौका है जो सोने में निवेश करने या गहने बनवाने की सोच रहे हैं।
क्या है आज का सोने का भाव
वैसे तो सोने-चांदी में रोज भाव ऊपर नीचे होते हैं लेकिन ईरान-इजरायल के लगातार युद्ध के चलते ऐसा माना जा रहा था कि सोने के भाव में कमी नहीं आएगी लेकिन हुआ इसके उलट। देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 78,610 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate Today 22k Delhi) है। अगर आप 1 ग्राम सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 7,861 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तुलनात्मक तौर पर बात करें तो पिछले हफ्ते सोने के दाम आज के मुकाबले 0.13 प्रतिशत ज्यादा थे। हालांकि अगर चांदी की बात करें तो इसका भाव 97,480 प्रति किलोग्राम है।
आपके शहर में क्या है सोने का भाव?
दिल्ली के अलावा नोएडा (Gold Rate In Noida) में 24 कैरेट सोने का भाव 7,995 प्रति 1 ग्राम है जबकि मुंबई ((Gold Rate In Mumbai) में यह कीमत 7,980 है। इसके अलावा हैदराबाद में सोने की कीमत 7980 प्रति 1 ग्राम है। लेकिन अगर आप 18 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो दिल्लीवालों को इसके लिए 5997 रुपये खर्च करने पडेंगे जबकि मुंबई में इसके लिए 5985 रुपये का खर्च आएगा।
सोना खरीदते समय इस बात का रखें खास ख्याल
धनतेरस के शुभ मौके पर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो किसी ठगी का शिकार न हो जाएं, इससे बचने के लिए खरीददारी करने के दौरान हॉलमार्क निशान देखना न भूलें। हॉलमार्क टैग ही सोने के खरा होने की सरकारी गारंटी है।





