back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में 6 दिन बाद भी तेजाब हमलावर फरार

बेंगलुरू, 4 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने के छह दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। यह चौंकाने वाली घटना 28 अप्रैल की सुबह सुनकदकट्टे इलाके में हुई थी। ऑटो में इंतजार कर रहे आरोपी नागेश ने एक दुकान में काम करने वाली लड़की का पीछा किया और उसने लड़की को प्रेम प्रस्ताव दिया जिसे उसनेठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की पर तेजाब से हमला किया और फरार हो गया। इस घटना के वक्त महिला दुकान के बाहर दुकान खुलने का इंतजार कर रही थी। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 10 टीमों का गठन किया है, लेकिन पुलिस केवल उसकी बाइक को ही बरामद कर पाई है। आधुनिक तकनीक उपलब्ध होने के बावजूद महिला कार्यकर्ता और आम जनता पुलिस विभाग की नाकामी पर सवाल उठा रही है। पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं और आरोपियों की तलाश में पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ उत्तर भारत में भी जा चुकी हैं। पुलिस ने आरोपी पर हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषाओं में हैंड बिल जारी कर लोगों से आरोपी के संबंध में कोई सुराग साझा करने को कहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नया सिम खरीदा था। लापता होने से पहले उसने अपना मोबाइल बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसाकोटे में फेंक दिया था। नागेश ने जाहिर तौर पर अपने सहयोगियों और दोस्तों से कहा था कि वह शांति की तलाश में जा रहा है और 20 दिनों के लिए शहर से बाहर रहेगा। उसने उनसे यह भी कहा था कि जल्द ही वे उसके बारे में अखबारों और टीवी चैनलों में पढ़ेंगे। इस बीच, पीड़िता को होश आ गया है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि वह अपने परिवार से बात कर रही है और डॉक्टर इंफेक्शन पर काबू पाने में सफल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने अस्पताल का दौरा किया और आश्वासन दिया था कि इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने ठीक होने के बाद उसे एक उपयुक्त नौकरी प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵