back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के अभियुक्त को उम्रकैद व 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा

मुजफ्फरनगर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एडिशनल एससी/एसटी एक्ट की विशेष सत्र न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली निवासी दलित महिला को पति की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी मानते हुए उम्रकैद व 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी यशपाल सिहं व सहदेव सिंह ने बताया कि दिल्ली की पीड़ित दलित महिला का पति दिल्ली में ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी अभियुक्त रजत भी उसी फैक्ट्री में नौकरी करता था। महिला के पति की नौकरी छूट गई थी, तब अभियुक्त ने महिला को उसके पति की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि 17 दिसंबर 2014 को अभियुक्त ने पीड़िता के साथ विवाह के फर्जी कागजात तैयार कर बहला फुसलाकर खतौली थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में ले गया था। यहां पर अभियुक्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने इस मामले मे आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत खतौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेज दी थी। इस मामले में एडिशनल एससीएसटी एक्ट की विशेष सत्र न्यायाधीश जमशेद अली ने सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुनने के बाद गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को अभियुक्त रजत को दोषी मानते हुए आजीवन कैद व 15 हजार रुपये जुर्मानो की सजा सुनाई। –आईएएनएस विमल कुमार/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵