back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वो दुखी और असुरक्षित हैं… एलन मस्क को लेकर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन का बयान

एलन मस्क ने AI Startup OpenAI को 97.4 बिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। इस प्रस्‍ताव को आल्‍टमैन सैम ने ठुकराते हुए कहा था कि वो अपनी कंपनी नहीं बेच रहे हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मस्क के OpenAI खरीदने के प्रस्ताव को लेकर जमकर तंज कसा है। सैम ने मस्क पर इनसिक्योर होने का आरोप लगाया है। सैम के इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। जानिए सैम ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू मस्‍क के लिए क्‍या कहा।

OpenAI कंपनी बिक्री के लिए नहीं है

गौरतलब है कि मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की संपत्ति को 97.4 बिलियन अमरीकी डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। इस प्रस्‍ताव को सैम आल्‍टमैन ने ठुकराते हुए कहा था कि ओपनएआई कंपनी बिक्री के लिए नहीं है। यह हमारे साथ खिलवाड़ करने की उनकी एक और चाल है। इसके अलावा निवेशकों के एक समूह ने भी ओपनएआई के लिए कुछ ऐसा ही प्रस्ताव रखा है। अरबपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क OpenAI पर केस दर्ज करने के बाद अब इस कंपनी को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैंं। एक समय था जब मस्क इस कंपनी से जुड़े थे, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह कंपनी छोड़ दी थी। 

मस्क एक दुखी व्यक्ति हैंः सैम ऑल्टमैन

पेरिस एआई समिट के दौरान सैम ने एक इंटरव्यू में कहा कि मस्क का पूरा जीवन असुरक्षा में ही गुजरा है। उन्‍होंने कहा कि मुझे उनके लिए दुख महसूस होता है, क्‍योंकि मुझे नहीं लगता कि वे एक खुश मिजाज व्यक्ति हैं। सैम से जब पूछा गया कि इस डील से मस्क को क्या चाहिए तो उन्‍होंने कहा कि वो OpenAI की स्पीड को कम करना चाहते हैं।

मस्क ने सैम को बताया था ठग

बता दें कि मस्क समेत कई इन्वेस्टमेंट ग्रुप ने OpenAI को कंट्रोल करने वाली नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन को खरीदने के लिए 97.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बोली लगाई, हालांकि सैम ऑल्टमैन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। बदले में उन्होंने ट्विटर को 9.74 बिलियन डॉलर में खरीदने की बात कही है। इसके जवाब में मस्क ने सैम को ठग कहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵