back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में 709 लुप्तप्राय कछुए जब्त, एक गिरफ्तार

औरैया (यूपी), 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में लगभग 709 लुप्तप्राय कछुओं को जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए तवली क्षेत्र के किरतपुर गांव में एक ठिकाने पर छापा मारा और कछुओं की एक बड़ी खेप के साथ उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शिष्य पाल ने कहा कि आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 709 कछुए बरामद किए गए। एएसपी ने आगे कहा, बचे हुए कछुए की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जिससे पता चला कि आरोपी वन्यजीव तस्कर है। पुलिस और वन विभाग की टीमें उससे उसके गिरोह के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही हैं। विशेष रूप से इटावा-मैनपुरी और औरैया जिलों में लुप्तप्राय कछुओं की तस्करी बड़े पैमाने पर हो गई है। वहीं, गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने प्रारंभिक जांच के दौरान कई मौकों पर कछुओं की तस्करी करने की बात कबूल की थी। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵