back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में 6 जिहादी समूह से रिश्ते को लेकर अल-कायदा के 6 संदिग्ध कैडर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में बांग्लादेश स्थित अल-कायदा के छह संदिग्ध कैडरों को असम के बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बारपेटा जिले के पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने कहा कि छह संदिग्ध कैडरों के एक्यूआईएस से संबंध होने की जानकारी के आधार पर उन्हें शुक्रवार को हाउली के एक मदरसे से गिरफ्तार किया गया था। सिन्हा ने मीडिया से कहा, यह सूचना एक जिहादी ने दी थी, जिसे चार मार्च को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ता 28-45 वर्ष की आयु के हैं, जो बारपेटा जिले के निवासी हैं। छह बंदियों में से एक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य है। पुलिस ने इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छह एक्यूआईएस के कैडरों का संबंध पहले चार मार्च को उसी बारपेटा जिले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के साथ था, जिनके पड़ोसी देश में स्थित एक जिहादी समूह के साथ उनके संदिग्ध संबंध थे। माना जाता है कि यह समूह एक्यूआईएस से संबद्ध है। 4 मार्च की गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक जांच के दौरान, पाया गया है कि सैफुल इस्लाम उर्फ हारुन राशिद उर्फ मोहम्मद सुमन, जो बांग्लादेश का नागरिक है, अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और ढकलियापारा मस्जिद में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵