back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेजन पर रजिस्टर्ड मिलीं ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाली 6 और कंपनियां

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भिंड पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अमेजॅन ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से गांजे की आपूर्ति की जांच के दौरान, यह पाया गया कि बाबू टेक्स के अलावा (जो पहले आपूर्ति कर रही थी) अमेजॅन ई-कॉमर्स पोर्टल पर ऐसी छह और कंपनियां रजिस्टर्ड थीं, जो गांजा बेच रही थी। पुलिस ने बताया कि ये कंपनियां स्टीविया सूखी पत्तियों की आड़ गांजा सप्लाई कर रही थीं। ये कंपनियां 2 किलो गांजे के पैक की आपूर्ति उन्हीं खरीदारों को कर रही थीं, जिन्हें बाबू टेक्स ने प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति की थी। पूरे मामले की जांच कर रही भिंड पुलिस ने पिछले हफ्ते अमेजन सेलर सर्विसेज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशकों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 38 के तहत आरोपी बनाया था। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि विशाखापत्तनम में, पुलिस ने हाल ही में मुख्य अपराधी श्री निवास राव को अमेजॅन के दो पिकअप बॉयज (सामान की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति) और एक अमेजॅन वैन चालक वेंकटेश्वर राव के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 किलो गांजा जब्त किया था। कैट ने कहा था कि अमेजन के ई-पोर्टल के माध्यम से गांजे की बिक्री की खबरें एक बड़ा झटका और आंखें खोलने वाली रही हैं, क्योंकि इससे यह पता चलता है कि लाभ कमाने के लिए, ये कंपनियां निषिद्ध वस्तुओं की बिक्री सहित कुछ भी या सब कुछ कर सकती हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...