back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के बेतिया में संदिग्ध स्थिति में 6 की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

बेतिया, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले के बाद पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात छह लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजन मौत का कारण जहरीली शराब बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी प्रथम ²ष्टया जहरीली शराब से मौत का मामला बताते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलुआ गांव में बुधवार की रात छह लोगों की मौत हुई। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम को इन लोगों ने गांव में देसी शराब पी थी, उसके बाद इन सभी की तबियत बिगड़ने लगी। पीड़ित कई लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। च्ांपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई है। दो अन्य लोगों की भी मौत की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया जहरीली शराब से मौत कारण बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 लोग पीडित बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह इलाका गोपालगंज जिले के सटे हैं, जहां जहरीली शराब से 10 लोगें की मौत हो गई है। गोपालगंज जिला प्रशासन हालांकि जहरीली शराब पीने से चार लोगों की ही मौत की पुष्टि कर रहा है। इधर, दक्षिण तेलुआ निवासी पप्पू चैधरी कहते है कि इन सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उन्होंने इसके लिए पूरी तरह प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद भी खुलेआम शराब बेची जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी। बिहार में किसी भी तरह की शराब पीने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵