back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: ईरान-इजरायल सीजफायर से शेयर बाजार गदगद, 10 सेकेंड में निवेशकों की 4 लाख करोड़ की कमाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-इजरायल युद्धविराम की घोषणा के बाद मंगलवार सुबह शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेज़ी से ऊपर चढ़े।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-इजरायल युद्धविराम की घोषणा के बाद मंगलवार सुबह शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेज़ी से ऊपर चढ़े और निवेशकों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ।

मिडिल ईस्ट में शांति का असर, एशियाई बाजारों में भी रौनक

ट्रंप के सीजफायर ऐलान से पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से न केवल भारतीय बाजार, बल्कि एशियाई और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

 कैसा रहा बाजार का हाल?

बीएसई का सेंसेक्स 890 अंक उछलकर 82,787.49 पर खुला कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 900 अंक से भी ऊपर चला गया। NSE की निफ्टी 50, 255.70 अंक की तेजी के साथ 25,227.60 पर पहुंच गई। निवेशकों की कुल संपत्ति में 10 मिनट में 4.42 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया सभी सेक्टर ग्रीन में, मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी बाजार में हर सेक्टर में खरीदारी का माहौल रहा। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखने को मिली, जिससे BSE पर लगभग सभी शेयर ग्रीन जोन में चले गए।

इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा तेजी

अडानी पोर्ट्स 4.43%

अल्ट्राटेक सीमेंट 2.42%

लार्सन एंड टर्बो 2.18%

महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.11%

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.65%

इन कंपनियों ने बाजार की रफ्तार को और मजबूत किया।

 क्रूड ऑयल के दाम में भी भारी गिरावट

मध्य-पूर्व में युद्धविराम के चलते क्रूड ऑयल के दाम में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देशों को बड़ी राहत मिली है। इससे आने वाले समय में महंगाई पर भी कंट्रोल की उम्मीद जताई जा रही है। ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम का सीधा असर शेयर बाजार की सेहत पर देखने को मिला है। महज कुछ मिनटों में भारी मुनाफा कमाकर निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं। अगर आने वाले दिनों में स्थिति स्थिर रहती है, तो बाजार में और भी तेजी देखी जा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵