back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP BUDGET 2023: मेरठ में 300 करोड़ से मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में प्रदेश खिलाड़ियों और खेल को लेकर भी विशेष तौर पर तरजीह दी है। उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश बजट में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा बजट प्रस्तावित किया गया है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स, मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना व सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया में स्पोर्टस कालेज के निर्माण के लिए 350.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण, खेल विकास कोष की स्थापना के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में प्रदेश खिलाड़ियों और खेल को लेकर भी विशेष तौर पर तरजीह दी है। उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना हेतु 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। खेल विकास कोष की स्थापना हेतु 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

स्पोर्टस काॅलेज के निर्माण हेतु 20 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था

वित्त मंत्री ने बताया कि जनपद मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने के संबंध में त्वरित गति से कार्यवाही की जा रही है। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रदेश के सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया जनपदों में स्पोर्टस काॅलेज के निर्माण हेतु 20 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Advertisementspot_img

Also Read:

National Sports Day: मेजर ध्यानचंद को क्यों कहा गया ‘हॉकी का जादूगर’, इनके नाम का डाक टिकट भी हो चुका है जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। हमारे देश में कई बड़े खिलाड़ी हुए हैं। इनमें प्रमुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...