back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SIR List 2025 West Bengal: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? जानिए कैसे करें अपना नाम चेक

पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट SIR List 2025 जारी होते ही मतदाताओं की चिंता बढ़ गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (SIR List 2025) जारी होते ही मतदाताओं की चिंता बढ़ गई है। मतदान का अधिकार हर नागरिक के लिए बेहद जरूरी है, ऐसे में अगर वोटर लिस्ट से नाम कट जाए तो यह बड़ी परेशानी बन सकती है। पश्चिम बंगाल में खासतौर पर करीब 58 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं दिखने की आशंका जताई जा रही है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट क्यों है अहम?

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव से पहले जारी की जाती है ताकि मतदाता अपने नाम की जांच कर सकें। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार SIR फॉर्म में कई तकनीकी और दस्तावेजी खामियां पाई गई हैं। इसी वजह से कुछ लोगों के नाम फिलहाल ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर रह सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम

अगर आप घर बैठे जानना चाहते हैं कि आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो यह तरीका अपनाएं चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं वोटर लिस्ट सर्च विकल्प चुनें अपना नाम या EPIC नंबर दर्ज करें सर्च करते ही आपकी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी। इसके अलावा चुनाव आयोग के मोबाइल एप के जरिए भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखी जा सकती है।

ऑफलाइन तरीका: बूथ पर जाकर करें जांच

जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए ऑफलाइन विकल्प भी मौजूद है अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन पर जाएं वहां मौजूद बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें BLO के पास ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध होगी जरूरत पड़ने पर ब्रांच लेवल एजेंट भी मदद करेंगे चुनाव आयोग उन मतदाताओं की अलग सूची भी जारी करेगा, जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए हैं।

अगर ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं मिला तो क्या करें?

अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों के लिए लगभग एक महीने का समय दिया है। इस दौरान आप वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, गलत जानकारी सुधारने डुप्लीकेट एंट्री हटाने मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग सभी दावों और आपत्तियों की जांच करेगा। जरूरत पड़ने पर मतदाता को सुनवाई के लिए भी बुलाया जा सकता है। सत्यापन पूरा होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें सही पाए जाने पर आपका नाम शामिल कर लिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...