back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Instagram New Features: इंस्टाग्राम के टीनएजर्स यूजर्स को लेकर Meta सख्‍त! कंपनी ने लॉन्च किए सेफ्टी फीचर्स

अब Mets कंपनी अपने Instagram पर टीनएजर्स यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज से जुड़ी दो नई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम को लेकर मेटा (Meta) कुछ खास बदलाव करने जा रहा। कंपनी ये फैसला भारत में युवा यूज़र्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। अब इंस्टाग्राम पर टीनएजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज (DM) से जुड़ी दो नई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

अब अगर कोई युवा यूजर्स किसी से चैट शुरू करता है या अगर दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते हों तो इंस्टाग्राम यहां पर एक सेफ्टी टिप्स दिखाएगा। इसमें यूज़र को सामने वाले की प्रोफाइल को जांचने का मौका देगा। और सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी। ऐसे में आपको कुछ भी गलत लगे तो उसे अपना डेटा शेयर करने से बचें। 

अब फर्जी अकाउंट की आसानी से होगी पहचान  

मेटा ने इसमें एक नया फिचर्स को जोड़ दिया है। अब इंस्टाग्राम चैट बॉक्स के टॉप पर सामने वाले यूज़र का अकाउंट कब बनाया गया था (महीना और साल) यह दिखाएगा। इससे युवा यूजर्स को फर्जी अकाउंट या धोखेबाज़ वालों की पहचान आसानी से होगी। 

“ब्लॉक और रिपोर्ट” एक साथ करने की सुविधा

मेटा ने अब इंस्‍टग्राम पर एक नया ऑप्‍शन जोड़ दिया है जिससे टीनएजर्स बिना किसी परेशानी के किसी यूज़र को ब्लॉक और रिपोर्ट एक ही स्टेप में कर सकते हैं। पहले ये दोनों काम अलग-अलग करने पड़ते थे। 

बच्चों के अकाउंट पर अब और सख्ती

जो इंस्टाग्राम अकाउंट्स बच्चों (13 साल से छोटे) के नाम पर उनके माता-पिता या मैनेजर्स द्वारा चलाए जा रहे हैं, उन्हें अब डिफ़ॉल्ट रूप से इंस्टाग्राम की सबसे सख्त सुरक्षा सेटिंग्स मिलेंगी। इस सेटिंग्‍स में शामिल है ये टिप्‍स- मैसेज कंट्रोल्स पर ज़्यादा नियंत्रण दिया जाएगा। और गाली-गलौज रोकने के लिए “Hidden Words” फ़िल्टर लगाया जाएगा, साथ ही इंस्टाग्राम फीड के टॉप पर सेफ्टी अलर्ट किया जाएगा। 

इस मामले में मेटा ने स्‍पष्‍ट किया है कि, यदि किसी भी ऐसे अकाउंट को स्वयं बच्चा चला रहा पाया गया तो वह अकाउंट प्‍लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। 

आपको बता दें‍ कि, भारतीय यूवा यूज़र्स पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है क्‍योंकि भारत इंस्टाग्राम के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है, और यही वजह है कि Meta ने टीनएजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्‍त कदम उठाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...