back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में ऑटो मोबाइल्स डीलर्स ने स्वैच्छिक बंद की घोषणा की

-सुबह से 9.30 बजे प्रारंभ होकर शाम 6.30 बजे होगा बंद हैदराबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना की दूसरी लहर के चलते संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ऑटो मोबाइल्स डीलर्स ने भी स्वैच्छिक रूप से अपने प्रतिष्ठान को सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ कर शाम 6.30 बजे बंद करने की घोषणा की। ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिष्ठान शाम 6.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह नियम सम्पूर्ण तेलंगाना में अमल में होगा और इसके लिए टू और थ्री व्हीलर्स ऑटो मोबाइल्स डीलर्स ने भी अपना समर्थन जताया। इसके साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश न देने का भी निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बेगम बाजार किराणा मर्चेंट्स ने भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्य करने की घोषणा की है। तेलंगाना ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ मंडल में स्वैच्छिक बंद जारी है। वरंगल खम्मम और नालगोंडा के कुछ छोटे शहरों में शाम 6:00 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही भी लगभग ना के बराबर रही ,व्यवसाई अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर घर के लिए रवाना हो रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दुकानों के सामने रसिया बांधी दिखाई दी जिससे ग्राहक बाहर से ही सामानों की खरीदारी कर सके। कोविड-19 का पालन करते हुए व्यवसायियों ने ग्राहकों को माल बेचा और हैदराबाद के टोक बाजार में निर्धारित समय होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी लेकिन शाम ढलते ही सन्नाटा पसर गया। हिंदुस्थान समाचार/नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

रेवंत रेड्डी के बयान पर बवाल, बीजेपी ने लगाया हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद स्थित गांधी भवन में तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵