back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजी से पुराने सब्सक्राइर्ब्स खो रहा है नेटफ्लिक्स

सैन फ्रांसिस्को/नयी दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से पिछले तीन साल से अधिक समय से जुड़े सब्सक्राइबर तेजी से प्लेटफॉर्म छोड़ रहे हैं। द इंफॉर्मेशन ने अमेरिका आधारित एनालिटिक्स फर्म एंटीना की सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा है कि नये आंकड़ों से यह पता चलता है कि इस साल की पहली तिमाही के दौरान नेटफ्लिक्स की सब्सक्रिप्शन छोड़ने वाले यूजर्स में से 13 फीसदी यूजर्स ऐसे थे, जो गत तीन साल से अधिक समय से इससे जुड़े थे। जनवरी-मार्च 2022 की अवधि के दौरान 36 लाख लोगों ने नेटफ्लिक्स की सब्सक्रिप्शन रद्द की जबकि इससे पहले ही पांच तिमाहियों के दौरान 25 लाख लोगों ने सब्सक्रिप्शन छोड़ी थी। साल की पहली तिमाही के दौरान सब्सक्रिप्शन छोड़ने वालों में से करीब 60 फीसदी यूजर्स नये सब्सक्राइबर थे। राजस्व में आई कमी के कारण नेटफ्लिक्स को गत मंगलवार को करीब 150 कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी थी, जिनमें से अधिकतर कर्मचारी अमेरिका में काम कर रहे थे। नेटफ्लिक्स के करीब 20 लाख पेड सब्सक्राइर्ब्स ने साल की पहली तिमाही के दौरान अपना सब्सक्रिप्शन रद्द किया था। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵