नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 30 दिसंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 94 अंक गिरकर 84,600 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ 25,940 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:25 बजे, सेंसेक्स 204 अंक गिरकर 84,491 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 56 अंक फिसलकर 25,886 के नीचे पहुंच गया।
टॉप गेनर और टॉप लूजर
बीएसई पर शुरुआती कारोबार में टॉप गेनर शेयर एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर शेयर इटरनल, टाटा स्टील, इंडिगो और एचसीएल टेक इससे पहले सोमवार, 29 दिसंबर को भी शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 345.91 अंक टूटकर 84,695 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 100 अंक गिरकर 25,942 के स्तर पर बंद हुआ। उस दिन बीएसई के 30 में से केवल 7 शेयरों में तेजी, जबकि 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
निफ्टी आईटी, बैंक, ऑटो, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स कमजोर रहे, जबकि एफएमसीजी सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली थी।
मार्केट एक्सपर्ट्स की राय क्या कहती है?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निफ्टी का ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। एलकेपी सिक्योरिटीज के टेक्निकल एक्सपर्ट रुपक डे के मुताबिक, निफ्टी इस समय 21 EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कमजोरी के बीच स्टॉक-स्पेसिफिक निवेश के मौके मौजूद हैं। एक्सपर्ट पैनल ने शॉर्ट टर्म निवेश के लिए Tata Consumer Products, Tata Steel, Coromandel International, National Fertilizers, Asian Paints, BPCL और SCL जैसे शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।





