back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन भी गिरावट, Sensex 342 अंक लुढ़का, Nifty 26,183 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार, 6 जनवरी को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार, 6 जनवरी को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले और शुरुआती कारोबार में ही दबाव में नजर आए।

कैसी रही बाजार की शुरुआत?

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 108 अंक की गिरावट के साथ 85,331 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 करीब 60 अंक फिसलकर 26,189 के लेवल पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:25 बजे तक सेंसेक्स 311 अंक टूटकर 85,128 पर आ गया, वहीं निफ्टी 59 अंक गिरकर 26,190 के आसपास ट्रेड कर रहा था।

टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर

बीएसई के टॉप गेनर ICICI बैंक, एशियन पेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा बीएसई के टॉप लूजर ट्रेंट, रिलायंस, इटरनल, एचडीएफसी बैंक सोमवार, 5 जनवरी को भी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 322 अंक टूटकर 85,439 पर बंद हुआ था। निफ्टी 78 अंक फिसलकर 26,250 के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट और एक्सिस बैंक में तेजी रही, जबकि एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टीसीएस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोमवार के सत्र में निफ्टी आईटी, निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी 100 में गिरावट रही। जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में हल्की तेजी दर्ज की गई थी। बीएसई बास्केट से 15 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए थे।

ग्लोबल संकेत क्या कहते हैं?

एशियाई बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ खुले. जापान का निक्केई 225 करीब 1.12% चढ़ा टॉपिक्स इंडेक्स 1.48% की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंचा दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.85% गिरा हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.7% फिसला गिफ्ट निफ्टी 76 अंक चढ़कर 26,392 के आसपास कारोबार कर रहा था, जिससे बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन घरेलू बाजार पर दबाव साफ नजर आया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵