back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्वेटा विस्फोट में 3 की मौत, 24 घायल

क्वेटा, 3 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक वसीम बेग ने कहा कि पीड़ितों में एक पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल है। शहर के फातिमा जिन्ना रोड स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार रात पुलिस की गाड़ी के पास धमाका हुआ था। पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में पांच की हालत गंभीर है। पुलिस का बम निरोधक दस्ता फिलहाल विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रहा है। स्थानीय रिपोटरें के अनुसार, पास में खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक दुकान आग की चपेट में आ गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट का दावा नहीं किया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵