back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ और पेंगोलिन के अंगों के साथ 3 गिरफ्तार

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व में वन विभाग के अमले ने तीन लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से बाघ और पेंगोलिन के अंग बरामद हुए हैं। बताया गया है कि पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के अंतर्गत परिक्षेत्र खवासा से तीन आरोपियों को वन्य-प्राणी बाघ एवं पेंगोलिन सीपी के अवयवों को अवैध रूप से रखने और अवैध परिवहन करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक मोटर-साइकिल भी बरामद की गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक जे.एस. चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो सिवनी जिले और एक बालाघाट जिले के निवासी हैं। वन विभाग को मंगलवार को यह सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी मोटर-साइकिल से वन्य-प्राणी अवयवों को लेकर नागपुर जाने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर वन विभाग ने तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। आरोपियों की गहन पूछताछ के बाद वन्य-प्राणी बाघ की हड्डी जब्त की गई। इसका वजन पांच किलोग्राम से पाया गया। साथ ही पेंगोलिन सीपी (स्केल) जिनका वजन लगभग ढाई किलोग्राम है जब्त किया गया है। सिवनी के न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सात मई तक वन विभाग की अभिरक्षा में सौंपने के आदेश दिए। गिरफ्तार आरोपियों में निरपत (बालाघाट), अनिल वरकड़े और तिलक चन्द्र (सिवनी) के निवासी हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला कई बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵