back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Surat Textile Market Fire: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 8वीं मंजिल तक दुकानों में मची तबाही

बुधवार सुबह सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में राज टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में आठवीं मंजिल तक पहुंच गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बुधवार को सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में राज टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में आठवीं मंजिल तक पहुंच गई और कई दुकानों को राख कर दिया।

आग लगते ही हड़कंप, लोग इमारत से बाहर भागे

आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली। मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में अचानक धुआं और लपटें उठते देख व्यापारी और आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए।

आग इतनी तेजी से क्यों फैली?

मार्केट के इलेक्ट्रिक डक्ट के जरिए धुआं और आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। इमारत में कपड़ों का भारी स्टॉक होने के कारण आग और भी भड़कती चली गई। धुआं और आग तेजी से फैलते देख फायर ब्रिगेड ने तुरंत ब्रिगेड कॉल जारी की।

इसके बाद 22 फायर स्टेशनों की टीमें कुल 100 -125 फायर फाइटर्स हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर भेजे गए। फायर फाइटर्स ने 3.5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया

जान जोखिम में डालकर किया ऑपरेशन

सूरत महानगरपालिका के चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिक ने बताया आग तीसरी, पाँचवीं और आठवीं मंजिल तक फैल चुकी थी फायर फाइटर्स को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से अंदर जाना पड़ा धुआं बहुत ज्यादा था, अंदर देखना भी मुश्किल था लगातार घंटे भर की कोशिशों के बाद आग काबू में आई।

शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह

जांच में सामने आया कि इलेक्ट्रिकल वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ मुख्य सप्लाई कटने तक आग 3 – 4 मंजिलों तक पहुंच चुकी थी इस दौरान कपड़े और दुकानों की सामग्री आग का ईंधन बनती रही। हालांकि आग बेहद भीषण थी और कई दुकानें जल गईं, लेकिन कोई इंसानी जान नहीं गई, यह बड़ी राहत की बात है। दमकल विभाग ने फिलहाल पूरी इमारत को असुरक्षित बताते हुए एरिया सील कर दिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

गांधीनगर में टाइफाइड का संकट, दूषित पानी से 152 मरीज भर्ती, बच्चों की मौत ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी के कारण टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...