back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में एटीएम लूटने की कोशिश में एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) से पैसे लूटने के प्रयास में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान कुंदन कुमार (22) और पप्पू (22) के रूप में हुई है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले और नाबालिग हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर देखे गए एक वीडियो से प्रेरित होकर अपराध किया। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1-2 मार्च की दरमियानी रात करीब दो बजे नांगलोई थाने में एक्सिस बैंक मुख्यालय से फोन पर सूचना मिली कि नांगलोई के राजधानी पार्क स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घुस आए हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नांगलोई थाना पुलिस ने तुरंत हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे 2-3 मिनट के भीतर उक्त स्थान पर पहुंच गए और तीनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान, तीनों ने खुलासा किया कि वे रूममेट हैं और दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में किराएदार के रूप में रहते हैं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्होंने एक वीडियो से प्रेरित होकर एटीएम लूटने की योजना बनाई। डीसीपी ने कहा, जब वे एटीएम के तार काट रहे थे, तो एक्सिस बैंक मुख्यालय में एक अलार्म बज उठा, जिस पर वहां से दिल्ली पुलिस को फोन किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से एक ड्रिल मशीन, हथौड़ा और एक स्क्रू मशीन बरामद की है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵