back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया की इस दिन होगी घोषणा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान

ICC Men's T20 World Cup 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। जबकि टीम इंडिया इससे पहले जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू 8 मैचों की सीरीज खेलेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में फरवरी 2026 में होने वाला है। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा कब होगी, इसका अपडेट भी सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस रिलीज में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा 20 दिसंबर 2025 को होगी। खिलाड़ियों के नाम दोपहर 1:30 बजे जारी किए जाएंगे। टीम के ऐलान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और टीम को लेकर अपडेट देंगे।

कब और कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा और यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगा। भारतीय टीम इस बार भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है, क्योंकि टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। याद दिला दें कि भारतीय टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेलते हुए जीता था और इस बार भी उसका लक्ष्य खिताब को बरकरार रखना है।

कब होगी न्यूजीलैंड से घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज?

टीम इंडिया से घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आएगी। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली जाएगी और इसमें कुल 8 मुकाबले होंगे, जिनसमें 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।

वनडे सीरीज का शेड्यूल:-

पहला वनडे: 11 जनवरी, वडोदरा

दूसरा वनडे: 14 जनवरी, राजकोट

तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर

टी20 सीरीज का शेड्यूल:-

पहला टी20: 21 जनवरी, नागपुर

दूसरा टी20: 23 जनवरी, रायपुर

तीसरा टी20: 25 जनवरी, गुवाहाटी

चौथा टी20: 28 जनवरी, विशाखापत्तनम

पांचवां टी20: 31 जनवरी, तिरुवनंतपुरम

इस दौरे से टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने खिलाड़ियों की फॉर्म और संयोजन को परखने का मौका मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵