back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: वेटिंग टिकट कैंसिल होने से रेलवे ने कमाए 505 करोड़, सिर्फ जनवरी में इतने करोड़ की आय

Earning From Waiting Tickets:भारतीय रेल ने वेटिंग लिस्ट टिकट के कैंसिल होने से बहुत बड़ी रकम कमाई की है। साल 2021 से जनवरी 2024 के दौरान रेलवे ने वेटिंग टिकट कैंसिलेशन से 1229.85 करोड़ रुपए कमाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय रेल ने वेटिंग लिस्ट टिकट के कैंसिल होने से बहुत बड़ी रकम कमाई की है। साल 2021 से जनवरी 2024 के दौरान रेलवे ने वेटिंग टिकट कैंसिलेशन से 1229.85 करोड़ रुपए कमाए हैं। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत यह जानकारी में सामने आई है। आंकड़ों से पता चला कि इस मद में रेलवे की कमाई हर साल बढ़ रही है। रेलवे ने साल 2021 में करीब 2.53 करोड़ वेटिंग टिकट के कैंसिल होने से 242.68 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे ही साल 2022 में 4.6 करोड़ टिकट कैंसिल हुए, जिससे 439.16 करोड़ रुपये की आय हुई है।

जनवरी 2024 में कमाए 43 करोड़ रुपये

भारतीय रेल ने 5.26 करोड़ टिकट कैंसिल होने से 505 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। जनवरी 2024 में 45.86 लाख वेटिंग लिस्ट टिकट कैंसिल हुए, जिससे 43 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले साल दिवाली सप्ताह यानी 5 से 17 नवंबर के बीच 96.18 लाख टिकट प्रभावित हुए थे। लगभग आधे यानी 47.82 लाख टिकट यात्रियों द्वारा कैंसिल किए गए, जो हर तरह के कोटा से वेटिंग लिस्ट में थे। रेलवे ने इतने कैंसिलेशन से 10.37 करोड़ रुपये कमाए थे।

कैंसिलेशन का नियम जानें

रेलवे के मुताबिक आरएसी/वेटलिस्ट टिकट के कैंसिलेशन पर प्रत्येक यात्री पर 60 रुपये नॉन-रिफंडेबल चार्ज काटा जाता है। इसी तरह आईआरसीटीसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदे गए ई-टिकट पर नॉन-रिफंडेबल चार्ज के रूप में एसी क्लास में 30 रुपये देने होते हैं। आप यूपीआई से बुक किए गए ई-टिकट पर 20 रुपये चार्ज देने पड़ते हैं। नॉन-एसी क्लास में नेट बैंकिंग या कार्ड से बुक टिकट पर सर्विस चार्ज 15 रुपये लगता है। यूपीआई से बुकिंग होता है तो 10 रुपये सर्विस चार्ज देने पड़ते हैं। यानी यह तमाम चार्ज टिकट कैंसिलेशन पर यात्रियों को वापस नहीं होते हैं। रेलवे के लिए यह राशि कमाई का जरिया बन जाती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵