back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे ने RailOne ऐप में जोड़ा फ्री OTT फीचर, ट्रेन टिकट से लेकर लाइव ट्रैकिंग और सफर में फ्री मनोरंजन का लुत्फ

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और मजेदार बनाने के लिए अपने नए मोबाइल ऐप RailOne में फ्री OTT का फीचर जोड़ दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और मजेदार बनाने के लिए अपने नए मोबाइल ऐप RailOne में फ्री OTT का फीचर जोड़ दिया है। अब यात्री ट्रेन में बैठकर फिल्में, वेब शो, डॉक्यूमेंट्री, ऑडियो प्रोग्राम और यहां तक कि गेम्स का भी मजा ले सकेंगे वो भी बिल्कुल मुफ्त।

RailOne ऐप एक ही जगह सारी सुविधाएं

RailOne ऐप को 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किया गया था। इसे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने बनाया है और IRCTC ने अधिकृत किया है। इस ऐप से यात्री बिना रिजर्वेशन वाले UTS टिकट बुक कर सकते हैं ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं, सफर के दौरान शिकायत दर्ज कर सकते हैं ई-कैटरिंग से खाना मंगा सकते हैं कुली और लास्ट-माइल टैक्सी बुक कर सकते हैं।

कौन सा OTT प्लेटफॉर्म जुड़ा है?

RailOne ऐप में अब WAVES OTT प्लेटफॉर्म इंटीग्रेट कर दिया गया है। प्रसार भारती ने नवंबर 2024 में इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था। इसमें 10+ भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है, जैसे लाइव टीवी, वीडियो और ऑडियो कंटेंट, गेमिंग, ई-कॉमर्स WAVES OTT कई रीजनल ब्रॉडकास्टर्स और सांस्कृतिक संस्थानों के साथ मिलकर भारतीय भाषाओं और बोलियों में कंटेंट उपलब्ध कराता है।

ट्रेन की लाइव लोकेशन अब फोन पर

अब स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेन आने का इंतजार करते वक्त अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। RailOne ऐप से आप देख सकते हैं ट्रेन अभी कहां है कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी कितनी लेट चल रही है अब अलग से फूड ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं। RailOne ऐप में ही खाना ऑर्डर करने की सुविधा है। यात्री अपनी पसंद का खाना सीधे सीट पर मंगवा सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड?

RailOne ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। बस डाउनलोड करें, लॉगिन करें और सफर को बनाएं आसान और मनोरंजक।

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵