back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के केशवपुरम में दीवार गिरने से 2 की मौत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में दीवार गिरने की एक और घटना सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम के लॉरेंस रोड इलाके की है। दमकल विभाग को घटना की सूचना सोमवार रात करीब 11 बजे मिली। एक दमकल अधिकारी ने कहा, एक प्लॉट की गिरने से 2 लोग घायल हो गए थे। उन्हें दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान आनंद पर्वत निवासी 42 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। दूसरे पीड़ित का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है। दमकल अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान समाप्त हो गया है और अब कोई भी व्यक्ति वहां नहीं फंसा है। एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली पुलिस इस संबंध में प्लॉट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार दोपहर 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵