back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vishal Mega Mart में सिक्‍योरिटी गार्ड की नौकरी! सोशल मीडिया पर छाया नया ट्रेंड, मीम्‍स की आई बाढ़

विशाल मेगा मॉल में गार्ड की नौकरी को लेकर इंटरनेट पर मीम्‍स की बाढ़ आ गई है और मजेदार मीम्स और रील्स वायरल हो रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कुछ न कुछ चीजें वायरल होती रहती हैं। किसी भी प्रकार का मुद्दा ट्रेंड में आ जाता है। भारतीय यूजर इसे और ज्‍यादा दिमागी तौर पर लपकते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी इंटरनेट पर विशाल मेगा मार्ट में गार्ड की नौकरी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्‍स वायरल हो रहे है। इस समय मीम्‍स की बाढ़ आ गई है। 

[EMBED]

इस वक्‍त सोशल मीडिया पर एक नया और दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है। विशाल मेगा मॉल में गार्ड की नौकरी को लेकर इंटरनेट पर मीम्‍स की बाढ़ आ गई है और मजेदार मीम्स और रील्स वायरल हो रही है। अगर आप इंस्ट्राग्राम खोलेंगे तो सबसे पहले मीम विशाल मेगा मार्ट में नौकरी करने का होगा। दरअसल, इस मॉल में सिक्‍योरिटी गार्ड की सैलरी 1.5 लाख रुपये महीना बताई जा रही है। यह कुछ ऐसा है जो आमतौर पर किसी प्राइवेट कंपनी सालों की मेहनत और प्रोमोशन के बाद मिलता है।  

[EMBED]

वायरल मीम्‍स में तरह-तरह के कमेंट्स 


वायरल मीम्स में कई लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। तो वहीं, मीम्‍स भी बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लेागों ने मीम्‍स को शेयर करते हुए लिखा- बस ये नौकरी मिल जाए तो सब सेट हो जाएगा। तो वहीं, कुछ लोगों ने पोस्‍ट किया- इतनी तैयारी के बाद भी विशाल मेगा मार्ट का इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाया। और तो और अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा कि इन मीम्स की वजह से मॉल का फ्री प्रमोशन हो रहा है। 

मॉल का फ्री में प्रमोशन 


ट्रेंड ऐसा चल रहा की मॉल का तो फ्री में प्रमोशन हो रहा है लेकिन साथ में लोगों इस जॉब को “ड्रीम जॉब” बता रहे है। अब कंडीशन ये हो गई है कि लोग कहने लगे हैं कि मॉल में गार्ड की नौकरी भी सही सैलरी और स्टेटस वाला काम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- “इंटरनेट कितना रैंडम है, विशाल मेगा मार्ट को भी नहीं पता था कि उन्हें फ्री में प्रचार मिलेगा।”

इस वजह से आया ट्रेंड में


एक अन्य यूजर ने इस ट्रेंड को पॉजिटिव लेते हुए कहा कि एक दिलचस्प बात कहीं की यह ट्रेंड न तो किसी के काम को नीचा दिखाता है, न ही किसी वर्ग का मज़ाक उड़ाता है। इसके उलट, इसमें एक सिंपल प्रोफेशन की असाधारण तारीफ की जा रही है, और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। दरअसल, यह ट्रेंड इंस्टाग्राम में एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने विशाल मेगा मार्ट की रील बनाते हुए शुरु हुआ जिसमें गार्ड से उनकी सैलरी पूछी थी और गार्ड ने बताया कि उनकी सैलरी 1 लाख से ज्यादा है। इसके बाद ये रील के वायरल होने के बाद से ही मीम्स बनाए जा रहे हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप में गरजा भारत: पाक पर 61 रन की ऐतिहासिक चोट, सितारों ने कहा- क्या खेला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मंच पर भारत ने एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर करोड़ों भारतीयों...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...