back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक उछला

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 242.83 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 86 अंक उछलकर बंद हुआ।

नई दिल्ली, एजेंसी। लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 242.83 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 61,275.09 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 86 अंक यानी 0.48 फीसदी उछलकर 18,015.85 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 10 शेयरों में गिरावट रही है। सेंसेक्स पर बढ़ने वाले टॉप पांच प्रमुख शेयरों में रिलायंस, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और टेक महिंद्रा मुख्य शामिल हैं। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 5.79 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, नेस्ले, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में भी तेजी रही।

इनमें रही गिरावट

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एलएंडटी, सनफार्मा और एचडीएफसी शामिल हैं। बीएसई पर हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक 1.22 फीसदी की गिरावट रही है। इसके साथ ही आईटीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी लिमिटेड, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

50 शेयर में से 36 शेयर में रही गिरावट

कारोबार के अंत में एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर में गिरावट रही है, जबकि 14 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के शेयरों में शामिल ऑटो, मीडिया, मेटल और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में तेजी रही, जबकि बैंक, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा क्षेत्र के शेयरों में गिरावट दिखी। अडाणी एंटरप्राइजेज में दो फीसदी की तेजी दिखी।

सेंसेक्स 600 अंकों की उछाल के साथ 61,032 के स्तर पर बंद हुआ

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। हालांकि, यूरोप के प्रमुख बाजारों के शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। उल्लेखनीय है कि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 600 अंकों की उछाल के साथ 61,032 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 158 अंकों की तेजी के साथ 17,929 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵