back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, जानें सभी Share का हाल

Today Stock Market Opening: शेयर बाजार (Share Market) आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट जारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार (Share Market) आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट जारी है। सेंसेक्स (Sensex) 26.27 अंक गिरकर 65854 पर खुला है। निफ्टी (Nifty) 12.40 अंक गिरकर 19598.65 पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार कैसा

गुरुवार की सुबह स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 41.17 अंक गिरकर 85839 लेवल पर कारोबार कर रहा था। एनएसई (NSE) का निफ्टी 30.35 अंक या 0.15 फीसदी चढ़कर 19641 लेवल पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 20 शेयरों में गिरावट है। डाबर, कोल इंडिया, डॉ. रेड्डी, यूपीएल, एसबीआई, मारुति, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉप और अडानी पोर्ट के शेयर में बढ़त है। सुबह 9.30 तक 20 शेयरों में गिरावट दिखी। इनमें ग्रैसिम, एनटीपीसी, बजाज फिंस, अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, सन फॉर्मा, सीआईपीएलए, नेशले इंडिया, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हिंडाल्को, अल्ट्रासिमो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्लू स्टील और टाटा कंज्यूमर शामिल हैं।

Metal सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Index) को देखें तो मेटल सेक्टर (Metal Sector) में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। यह 0.49 फीसदी गिरकर 6949.25 पर कारोबार कर रहा है। इसके बाद आईटी सेक्टर में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। बैंक निफ्टी, ऑटो, हेल्थकेयर, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज में भी गिरावट है। मीडिया सेक्टर में सबसे अधिक बढ़ोतरी 0.61 फीसदी की है। फॉर्मा, पीएसयू, ऑयल एंड गैस में उछाल है।

टाटा कंज्यूमर के शेयरों में गिरावट

आज सुबह टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। एमएमटीसी (MMTC) 4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी दिख रही है। यस बैंक (Yes Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), रेल विकास निगम और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...