back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market में लगातार तीसरे दिन गिरावट; Sensex 600 अंक टूटा, Tata की तरक्की बरकरार

Stock Market Opening: बजट जारी होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर कारोबार शुरू किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट जारी है। बजट जारी होने के बाद से शुरू हुआ गिरावट आज भी दिखा। बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार गिरावट है। ये बाजार को नीचे खिंच रहे हैं। इंडिया VIX में 10 प्रतिशत की बढ़त है, जो बता रहा कि बाजार अस्थिर है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी धराशायी हैं। निफ्टी मिडकैप 100 में 511.45 अंक गिरकर 56361 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक फीसदी गिरा है। एनएसई पर 1284 शेयरों में गिरावट है। जबकि, 431 शेयरों में तेजी है।

कैसी रही ओपनिंग?

बीएसई का सेंसेक्स 606.77 अंक गिरकर 79542 पर खुला है। निफ्टी की शुरुआत 182.55 अंकों की गिरावट के साथ 24230 पर हुई है। बाजार खुलने के पांच मिनट बाद निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट दिखी थी। 

बैंक निफ्टी में जोरदार 545.45 लुढ़का

बैंक निफ्टी सुबह 9.30 बजे 545.45 अंक टूटकर 50771.55 पर आ गया। बाजार खुलते बैंक निफ्टी 395 अंकों की गिरावट के साथ 50922 पर आ गया था। निफ्टी आईटी इंडेक्स 396 अंक टूटकर एक फीसदी गिरा है। यह 39718 के लेवल पर आ गया है। सेक्टोरल इंडेक्स में कैपिटल गुड्स के अलावा बाकी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ लाल निशान में हैं। 

BSE का मार्केट कैप

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 447.03 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। इस तरह ये 450 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के नीचे बना है। एनएसई पर 2863 शेयरों में ट्रेड हो रहा है। इनमें से 1203 शेयरों में तेजी है। 1536 शेयर लुढ़के हैं। 124 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। 107 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है। 39 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर शेयर

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 4 शेयरों में तेजी है। 26 शेयरों में गिरावट है। आज भी टाटा मोटर्स टॉप गेनर है। यह 1.31 फीसदी चढ़कर 1041 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, नेस्ले के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵