back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैड्रिड विस्फोट में 18 घायल, दो लापता

मैड्रिड, 7 मई (आईएएनएस)। स्पेन के मैड्रिड में हुए विस्फोट में 18 लोग घायल हो गये जबकि दो लोग लापता हैं। चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे मैड्रिड के सैलामैन्का इलाके में हुये विस्फोट में 18 लोगों के घायल होने और दो लोगों के लापता होने की खबर है। घायलों में दो बुजुर्गो की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच से गैस लीक के कारण विस्फोट होने की बात पता चली है। मैड्रिड के मेयर जोस लुईस अल्मेडा ने कहा कि लापता दोनों लोग मजदूर थे, जो संभवत बिल्डिग की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। उन्होंने इस घटना में उन लोगों के मारे जाने की आशंका को खारिज नहीं किया। मेयर ने बताया कि दोनों मजदूत संभवत: ग्राउंड फ्लोर पर गिर गये हैं अंौर वे मलबे में दबे हैं। दमकलकर्मी उनकी तलाश में जुटे हैं। –आईएएनएस एकेएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵