back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Spice Jet कंपनी पर कर्मचारियों के TDS और PF का 350 करोड़ रुपये बकाया, SEBI ने लिया एक्शन

कंपनी के 64 में से 36 विमान को मेंटेनेंस इशूज और फाइनेंशियल डिफिकल्टीस के कारण खड़ा कर दिया गया है। कंपनी को इसके अनदेखी के लिए SEBI की ओर से कई तरह के जुर्माने लगाए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विमानन कंपनी स्पाइसजेट की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। कंपनी को अपने कर्मचारियों को TDS और PF के रूप में 350 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसने अप्रैल 2020 से अगस्त 2023 के बीच अपने कर्मचारियों के वेतन से काटे गए करीब 220 करोड़ रुपये के टीडीएस का भुगतान अधिकारियों को नहीं दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों के 135.3 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोविडेंट फंड (PF) का भी भुगतान नहीं किया गया है।

2009-10 से 2013-14 के लिए करीब 72 करोड़ रुपये का टीडीएस विवादित है

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दाखिल एयरलाइन के प्रारंभिक प्लेसमेंट दस्तावेज (PPD) में स्पाइसजेट ने कहा कि वित्त वर्ष 2009-10 से 2013-14 के लिए करीब 72 करोड़ रुपये का टीडीएस विवादित विषय है। इसमें सीमा शुल्क, सेवा कर और जीएसटी में बकाया की काफी राशि को भी “विवादित” के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

64 में से 36 एयरक्राफ्ट को खड़ा कर दिया गया है

30 जून 2024 तक स्पाइसजेट के 64 में से 36 एयरक्राफ्ट को मेंटेनेंस इशूज और फाइनेंशियल डिफिकल्टीस के कारण खड़ा कर दिया गया है। कंपनी को इसके लिए SEBI की ओर से कई तरह का जुर्माना लगाया गया है।

 

इतना ही नहीं स्‍पाइसजेट को पिछली 3 तिमाहियों से लगातार घाटा हो रहा है। हालांकि, अब कंपनी ने पीपीडी के जरिये इनवेस्‍टर्स से पैसे लेने की बात कही है, ताकि जमीन पर खड़े विमानों को वापस आसमान में भेजा जा सके और कंपनी का कारोबार रनवे पर लौट सके। 

QIP के माध्यम से पात्र संस्थागत प्रतिभागियों को शेयर बेचकर 3,000 करोड़ रुपये जुटाना है लक्ष्य

Qualified institutional placement (QIP) के माध्यम से पात्र संस्थागत प्रतिभागियों को शेयर बेचकर 3,000 करोड़ रुपये जुटाना है। स्पाइसजेट के मुख्य लक्ष्यों में 601.5 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स और स्रोत पर टैक्स कटौती (टीडीएस), भविष्य निधि (PF) और जीएसटी का भुगतान करना शामिल है। इसके अलावा 750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल विमान और इंजन पट्टेदारों, इंजीनियरिंग विक्रेताओं और वित्तपोषकों सहित लेनदारों के साथ ऋण का निपटान करने के लिए किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Spice jet ने जुटाए 3000 करोड़ रुपये, कर्मचारियों को किया वेतन का भुगतान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट कंपनी ने 3000 करोड़ रुपये जुटाकर अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया है। जिन...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵