back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Record High: बाजार पर बरसी नवरात्र की कृपा, ऐतिहासिक लेवल पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market High : शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। इस सप्ताह के दूसरे दिन यानी आज भी बाजार की ओपनिंग ऐतिहासिक बढ़त के साथ हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार ने आज नया शिखर छू लिया है। लगातार दूसरे दिन बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुला है। सेंसेक्स 75 हजार के लेवल के पार पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी तेजी जारी है। यह फिर ऑलटाईम हाई लेवल पर गया, जो 48,812.15 का लेवल है। ऑटो इंडेक्स भी मजबूत बना है। आईटी शेयरों की उछाल की बदौलत आईटी इंडेक्स भी कुलांचे भर रहा है। भारतीय शेयर बाजार का जादुई दौर जारी है। निवेशकों के पॉजिटिव सेंटीमेंट का अच्छा असर स्टॉक मार्केट पर दिख रहा है।

BSE का सेंसेक्स 381.78 अंक बढ़ा

बीएसई का सेंसेक्स 381.78 अंकों की ऊंचाई के साथ 75,124.28 लेवल पर खुला है। यह पहली बार 75 हजार के पार पहुंचा है। एनएसई का निफ्टी 98.80 अंकों की तेजी के साथ 22,765.10 लेवल पर खुला है। यह निफ्टी का ऑलटाईम हाई लेवल है।

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की चाल

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 75 हजार के पार निकला था। 15 मिनट के बाद सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। 14 शेयरों में गिरावट आई है। एनएसई निफ्टी के 50 में से 28 शेयर बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं। 22 शेयर गिरावट पर बने हैं।

BSE का मार्केट कैप बढ़ा

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा है। यह 401.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा है। यह लगातार तेजी का प्रदर्शन कर रहा है। सोमवार को पहली बार BSE का एमकैप 400 लाख करोड़ रुपये के पार गया था। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।

टॉप गेनरों की सूची

सेंसेक्स में इंफोसिस 2.02 फीसदी ऊपर है। अपोलो हॉस्पिटल्स 1.29 फीसदी बढ़ा है। एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, अडानी पोर्ट्स, टक महिंद्रा, टीसीएस के शेयरों में उछाल है। निफ्टी के सबसे ऊपर बढ़ने वाले शेयरों में इंफोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, विप्रो, टेक महिंद्रा शामिल हैं।

रिकॉर्ड हाई पर निफ्टी बैंक

निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा चुका है। ओपनिंग मिनटों में यह 48800 के ऊपर निकला था। इसके बाद 48,812 का नया शिखर छू लिया। बैंक निफ्टी का जोश हाई है। इसमें पीएसयू बैंकों और निजी बैंकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

करेंसी बाजार बंद

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य पर आज करेंसी बाजार बंद है। रुपये के अलावा अन्य करेंसी में भारतीय बाजार में कारोबार नहीं होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...