back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Year पर मिलेगी महंगाई से बड़ी राहत, Petrol-Diesel 10 रुपए होगा सस्ता

Petrol-Diesel Price: नए साल पर लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 10 रुपए तक कम होंगे। इसको लेकर वित्त मंत्रालय आखिरी मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। नए साल पर लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 10 रुपए तक कम होंगे। इसको लेकर वित्त मंत्रालय आखिरी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। बता दें कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी है। इससे भारत में ईंधन के भाव घटने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय पेट्रोल-डीजल के भाव में जल्द कटौती की योजना बना रही है।

2 साल पहले 8 रुपए सस्ता हुआ था पेट्रोल

करीब 2 साल पहले सरकार ने पेट्रोल के भाव में 8 रुपए और डीजल में छह रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। अभी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.71 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों में इस समय ईंधन के भाव करीब ₹100 प्रति लीटर हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध से भी बढ़ा था भाव

बड़े शहरों में बीच में पेट्रोल-डीजल का भाव करीब 110 रुपए हो गया था। कोरोना संकट के कारण कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से कच्चे तेल के भाव में तेजी आने से ऐसा हुआ था।

मोदी सरकार को दिया था दाम घटने का श्रेय

इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल के भाव घटाने का श्रेय मोदी सरकार को दिया था। उन्होंने कहा था कि नॉर्थ अमेरिकन कंट्री में पेट्रोल के भाव 70-80 फीसदी तक ऊपर हैं। जबकि, देश ने पेट्रोल-डीजल के भाव में 5 फीसदी तक कटौती की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵