back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम! बैंक, क्रेडिट कार्ड, LPG और UPI पर पड़ेगा असर

1 अप्रैल 2025 से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी और यूपीआई से जुड़े ये बदलाव आम उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2025 से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी और यूपीआई से जुड़े ये बदलाव आम उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में ।

 बैंक खातों से जुड़े बदलाव

मिनिमम बैलेंस नियमों में बदलाव किया गया है। SBI, PNB सहित कई बड़े बैंक मिनिमम बैलेंस की सीमा को सेक्टर वाइज तय करने जा रहे हैं। यदि खाता धारक नए नियमों का पालन नहीं करता है, तो अतिरिक्त चार्ज या फाइन देना पड़ सकता है।

ATM निकासी पर बदलाव

कुछ बैंकों में नकद निकासी की मुफ्त सीमा में बदलाव हो सकता है। लिमिट से ज्यादा निकासी पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है। एसबीआई सिम्पली क्लिक कार्ड के स्विगी रिवार्ड प्वाइंट्स 10x से घटाकर 5x कर दिए जाएंगे। एयर इंडिया सिग्नेचर कार्ड के पॉइंट्स 30 से घटाकर 10 कर दिए जाएंगे। इससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को पहले की तुलना में कम रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे।

LPG और CNG की कीमतों में बदलाव

हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस LPG की कीमतों की समीक्षा होती है। उम्मीद है कि नई कीमतों में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। CNG की कीमतों में भी संभावित बदलाव हो सकता है।

UPI से जुड़े बड़े बदलाव

ऐसे मोबाइल नंबर, जो यूपीआई से लिंक हैं लेकिन एक्टिव नहीं हैं, उन्हें 1 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे खातों को बैंक के रिकॉर्ड से भी हटा दिया जाएगा। बैंक खातों की मिनिमम बैलेंस सीमा को चेक करें क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों को ध्यान में रखें। एलपीजी और सीएनजी की कीमतों के अपडेट पर नजर बनाए रखें। अगर आपका यूपीआई अकाउंट किसी पुराने नंबर से जुड़ा है, तो उसे अपडेट करें। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले ये बदलाव आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵