नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। इसमें पैसे डूबने का खतरा नहीं होता। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल रेपो रेट में कुल 1.00 फीसदी की कटौती कर चुका है। ये कटौती 3 बार में फरवरी, अप्रैल और फिर जून में की गई है। और इस रेपो रेट में कटौती के बाद बाद देश के तमाम निजी और सरकारी बैंकों ने FD की ब्याज दरों में भी कटौती कर दी है।
हालांकि, पोस्ट ऑफिस ने अपनी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की है। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको सीधे-सीधे 29,776 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा।
अगर आप भी अपनी मोटी कमाई एक से 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये येाजना आपके लिए काम की है। दरअसल, बीते कुछ वर्षों में पोस्ट ऑफिस के मुकाबले बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट ग्रहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन अभी भी बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में ज्यादा ब्याज मिलता है। साथ ही निवेश सुरक्षित रहता है।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए TD यानी टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) नाम की बचत स्कीम चलाता है। ये स्कीम बिल्कुल बैंकों की एफडी स्कीम जैसी ही होती है, जिसमें निवेशकों को एक तय समय पर फिक्स ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम पर 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।
1 साल की TD पर रिटर्न
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 1 साल की TD पर 6.90 प्रतिशत, 2 साल की TD पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की TD पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की TD पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में आप एक मोटी रकम जमा करते हो तो उस पर आपको कुछ समय बाद में ब्याज का मोटा पैसा मिलेगा।
2 साल में 2 लाख रुपये के इवेस्ट पर मिलेगा इतना फिक्स रिटर्न
पोस्ट ऑफिस में 2 साल की TD पर 7.0 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में 2 साल वाली TD स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटी के साथ कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे। इस अमाउंट में 29,776 रुपये का फिक्स रिटर्न भी शामिल है।
आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित
पोस्ट ऑफिस में सभी ग्राहकों को एक समान रिटर्न मिलता है। जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है। बताते चलें कि, पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार के अधीन में काम करता है। लिहाजा, इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।
Disclaimer: ये खबर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। रफ्तार डॉट इन किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।





