back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Money Transactions Rules: 50 हजार रुपए से अधिक के ट्रांसजैक्शन की होगी जांच, सरकार के नए नियम को जान लें

Money Transactions New Rules: देश में मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब 50 हजार रुपए से अधिक अंतरराष्ट्रीय लेन-देन की भी जांच होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब 50 हजार रुपए से अधिक अंतरराष्ट्रीय लेन-देन की भी जांच होगी। सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन नियम में बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इससे टेरर फाइनेंसिंग की रोकथाम नियम और सख्त किए गए हैं। सरकार लेन-देन के मामलों की कभी भी जांच कर सकती है।

रिकॉर्ड रखने को और सख्त किया

केंद्र सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (अभिलेखों का रखरखाव) नियम 2005 में संशोधन किया है। इससे आतंक के वित्तपोषण यानी टेरर फाइनेंसिंग को रोकने के लिए 50 हजार रुपए से अधिक के अंतरराष्ट्रीय लेन-देन मामले में रिकॉर्ड रखने को और सख्त किया गया।

एक रिपोर्टिंग यूनिट करेगी पहचान

50 हजार रुपए से अधिक के हर अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन बारीकी से जांच होगी। ऐसे ग्राहकों की पहचान एक रिपोर्टिंग यूनिट करेगी। लेन-देन करने वालों की पहचान सत्यापित करनी होगी। अगर, अच्छी तरह से परिभाषित नहीं है तो बिजनेस के उद्देश्य का पता लगाना होगा।

पर्याप्त सुरक्षा उपाय करना अनिवार्य

केंद्र सरकार के संशोधन के बाद नए नियम में रिपोर्टिंग संस्थाओं को आदान-प्रदान की गई जानकारी की गोपनीयता और उपयोग पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने के लिए अनिवार्य किया गया है। इसमें टिप-ऑफ को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय शामिल हैं।

विश्वसनीय सोर्स से आरोपी के बिजनेस को सत्यापित किया जाएगा

हर रिपोर्टिंग यूनिट अपने ग्राहकों की पहचान कर उनके विश्वसनीय और स्वतंत्र सोर्स का उपयोग कर उनकी पहचान सत्यापित करेगी। बिजनेस रिलेशनशिप के उद्देश्य के बारे में जानकारी हासिल करेगी और ग्राहक के बिजनेस के नेचर को समझने के लिए उचित कदम उठाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵