back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत को एक और झटका देने की तैयारी में ट्रंप, 50% टैरिफ के बाद अब सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप भारत और रूस के बीच तेल और सैन्य व्यापार को लेकर बेहद नाराज हैं। ट्रंप अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल करते हुए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से रूस से तेल खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया। इसके बाद भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया। इससे भारत के कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा जैसे निर्यात क्षेत्रों पर नकरात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। भारत ने इस कदम को “अनुचित और अविवेकपूर्ण” बताया। इस भारी भरकम टैरिफ लगाने के बाद भी ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि कई और सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाए जा सकते हैं।

अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने का किया ऐलान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का अमेरिकी निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। पिछले हफ्ते ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, और साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि रूस के साथ व्यापार जारी रखने पर भारत पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद, बुधवार को उन्होंने भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत और टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर दी, जिसके परिणामस्वरूप कुछ विशेष वस्तुओं को छोड़कर बाकी सभी भारतीय वस्तुओं पर अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा।

ट्रंप ने भारत पर कई सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की दी धमकी

भारत और रूस के बीच तेल और सैन्य व्यापार को लेकर ट्रंप बेहद नाराज हैं और अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल करते हुए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि वह ट्रंप के फैसलों के आगे नहीं झुकेगा। बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने कहा, “आपको कई सेकेंडरी सैंक्शन देखने को मिलेंगे।” इसका मतलब यह है कि 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद ट्रंप भारत से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और अब वह भारत पर कई और सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की योजना बना रहे हैं। सेकेंडरी सैंक्शन एक आर्थिक प्रतिबंध होता है, जो उन देशों पर लगाया जाता है जो पहले से प्रतिबंधित देशों के साथ व्यापार करते हैं, जैसे कि भारत, जो रूस के साथ व्यापार करता है।

7 अगस्त से लागू होगा प्रारंभिक टैरिफ

बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के आदेश में कहा गया कि, “यह टैरिफ अन्य किसी शुल्क, टैक्स, वसूली और प्रभार के अलावा, आयातों की कीमतों के अनुसार लगाया जाएगा।” प्रारंभिक टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी होगा, जबकि अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ 21 दिन बाद लागू होगा। ट्रंप ने मंगलवार को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि भारत ने रूस से तेल और गैस खरीदने का सिलसिला जारी रखा, तो वे 24 घंटे के अंदर भारी टैरिफ लागू कर देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵