back to top
36.9 C
New Delhi
Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम बंगाल के अगले CM होंगे Suvendu Adhikari, कल होगा शपथग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी। उन्हें बीजेपी की विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है। वह कल सीएम पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया है। BJP विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है और अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी, जिसके बाद बंगाल में पहली बार BJP की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah भी मौजूद रहे। लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था और आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने उन्हीं पर भरोसा जताया।

दरअसल, BJP ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी ने 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर TMC के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया। शुभेंदु अधिकारी की छवि उस नेता की रही है जिसने ममता बनर्जी को सीधे राजनीतिक चुनौती दी और नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी बड़ा मुकाबला जीता।

इधर, नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। खबर है कि BJP बंगाल में दो डिप्टी CM भी बना सकती है, जिनमें एक महिला नेता का नाम शामिल हो सकता है। पार्टी अब जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल तैयार करने में जुटी है।

हालांकि चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में राजनीतिक तनाव भी बढ़ा है। शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य में माहौल गरमा गया है। BJP ने इसे राजनीतिक हिंसा बताया है, जबकि विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

40 साल बाद हरियाणा बीजेपी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष, जानिए कौन हैं अर्चना गुप्ता जिन्हें मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। BJP ने हरियाणा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Baby Names: अभयप्रदा नाम का मतलब – Abhayaprada Name Meaning

Baby Names: Abhayaprada Name Meaning –अभयप्रदा नाम का मतलब:...

Maa Behen On Netflix: Tripti Dimri की खूबसूरती और शानदार सफर ने जीता दिल

अपनी मासूम मुस्कान, आकर्षक व्यक्तित्व और शानदार अभिनय के...

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार का वास्तु: सुख-समृद्धि का पहला कदम

साफ और आकर्षक मुख्य द्वार से आती है सकारात्मक...

Daily Mantra: माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप, घर में नहीं होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...

Pragya Jaiswal का black poka dot dress लुक हुआ वायरल, दिखीं बेहद ग्लैमरस

Bollywood actress Pragya Jaiswal अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज़ और...

Health Tips: गर्मी में हाइड्रेशन बनाए रखने के आसान और असरदार तरीके

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की...

Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

आजकल हर कोई साफ, चमकदार और स्वस्थ त्वचा चाहता...

Baby Name: इशिका नाम का मतलब – Isika Name Meaning

Baby Name: Isika Name Meaning – इशिका नाम का...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵