back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Twitter India: भारत में दिल्ली- मुंबई दफ्तरों पर लगा ताला, घर से काम करेंगे कर्मचारी

पिछले साल ट्विटर ने भारत में अपने 90 फीसदी यानी लगभग 200 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस को बंद करके कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने भारत स्थित दो दफ्तरों को बंद कर दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फॉर्म होम) करने को कहा है। ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने भारत में कंपनी के तीन में से दो दफ्तरों को बंद करने का निर्देश लिया।

भारत स्थित ट्विटर के तीन में से दो दफ्तर को बंद करने का फैसला लिया
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के अधिग्रहण के बाद खर्चों में कटौती के लिए कई अहम बदलाव कर रहे हैं। कंपनी ने इसी के तहत भारत स्थित ट्विटर के तीन में से दो दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद कई बदलाव किए हैं, जिसमें अब ट्विटर ने अपने दिल्ली और मुंबई दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है।

भारत में ट्विटर के तीन ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में स्थित
पिछले साल ट्विटर ने भारत में अपने 90 फीसदी यानी लगभग 200 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस को बंद करके कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। भारत में ट्विटर के तीन ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में स्थित हैं। कंपनी के इस फैसले के बाद भारत में ट्विटर का सिर्फ एक ही ऑफिस रह गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...