back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोना 5 हजार रुपए सस्ता, चांदी की भी कीमत में भारी कमी

Gold-Silver Price: बजट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सोना 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 8 हजार रुपए प्रति किलो सस्ता हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट में कस्टम ड्यूटी कम किए जाने के ऐलान के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बजट से एक दिन पहले 22 जुलाई को सोने के दाम मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर 72718 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। 23 जुलाई को बजट वाले दिन 4000 रुपए भाव कम हो गए। यह 68700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। आज दाम में 1117 रुपए की कमी आई। अब MCX पर सोना 67835 रुपए है। मतलब 3 दिनों में सोने के भाव में 5000 रुपए से ज्‍यादा की कमी आई है। चांदी के भाव में भी भारी गिरावट आई है। पिछले तीन दिनों में चांदी 8000 रुपए प्रति किलो सस्‍ता हो गया है।

22 जुलाई को चांदी के क्या भाव थे?

22 जुलाई को MCX पर चांदी के भाव 89203 रुपए प्रति किलो थे। बजट वाले दिन चांदी के भाव 5000 रुपए कम हो गए। आज यह 3000 रुपए और सस्ता हुई है। MCX पर यह आज 81891 रुपए पर कारोबार कर रहा है। मतलब पिछले 3 दिनों में चांदी के भाव में 8000 रुपए की कमी आई है।

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 प्रतिशत 

केंद्र सरकार ने सोने-चांदी पर लागू कस्टम ड्यूटी कम करके 6% कर दी है। इसके बाद सोना एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा और 4000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्‍ता हो गया। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स कारोबार के दौरान मंगलवार को 72850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जैसे ही कस्टम ड्यूटी कम किए जाने का ऐलान हुआ, इसके भाव तेजी से गिरने लगे। यह 68500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी कुछ घंटों में सोने की कीमत 4350 रुपए तक घट गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver New Rates Today: अचानक सस्ती हुई चांदी, हाई से अब 1.56 लाख रुपये से कम; जानिए सोना कितना फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी पर मंगलवार, 24 फरवरी को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू फ्यूचर मार्केट...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...