back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Pay और Google Wallet में कौन बेहतर?

Google Pay vs Google Wallet : गूगल ने हाल में गूगल वॉलेट सर्विस लॉन्च की है। तब से यूजर्स के मन में सवाल उठा रहा है कि गूगल पे और गूगल वॉलेट में बेहतर कौन है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अब पैसों का ट्र्रांसफर आसानी से फोन के माध्यम से हो जाता है। इसके लिए देश में गूगल पे समेत कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। हाल में गूगल पे ने गूगल वॉलेट लॉन्च किया है। इसके कई फीचर्स हैं। ये फीचर्स यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, हम आपको गूगल पे और गूगल वॉलेट में कौन बेहतर है, उसकी जानकारी दे रहे हैं।

Google Pay का इस्तेमाल

गूगल पे पेमेंट एप है। इसकी मदद से ऑनलाइन लेन-देन किए जाते हैं। गूगल ने सबसे पहले Google Tez नाम से एक एप लॉन्च किया था। साल 2011 में उसका नाम बदलकर गूगल पे किया गया था। इस एप की मदद से हम आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान का कर सकते हैं। गूगल पे एप को यूजर्स बैंक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं। इसकी मदद से आप इस एप पर हुए बैंक अकाउंट से लेन-देन को भी चेक कर सकते हैं। कंपनी यूजर्स के लिए कई प्रमोशनल स्क्रैच कार्ड भी ऑफर करती है।

Google Wallet की उपयोगिता

गूगल वालेट डिजिटल डॉक्यूमेंट रखने का एप है। इसमें पेपर ट्रेन टिकट, सिनेमा हॉल टिकट डिजिटली रखने की भी सुविधा थी। साथ ही पेपर फॉर्म में एजुकेशन से लेकर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट को रख सकते हैं। वैसे आप इन डॉक्यूमेंट्स को फिजिकल वालेट में आसानी से रख सकते हैं, लेकिन अब डॉक्यूमेंट, ट्रेन, बस और सिनेमा हॉल टिकट के साथ ऑफिशियल और पर्सनल डॉक्यूमेंट डिजिटल हो गए हैं, जिसे रखने को डिजिटल वॉलेट की जरूरत पड़ती है। इसी डिजिटल वॉलेट को गूगल ने लॉन्च किया है।

गूगल वॉलेट में रख सकते हैं ये डॉक्यूमेंट

गूगल एप में कई सारे डॉक्यूमेंट रख सकते हैं। इसमें फ्लाइट पास, इवेंट टिकट, बोर्डिंग पास, ट्रांजिट कार्ड्स, गिफ्ट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि शामिल हैं।

कहां से डानउलोड करें गूगल वॉलेट?

आप गूगल वॉलेट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर में लिस्ट कर दिया गया है। फिलहाल iOS बेस्ड डिजाइस यूजर्स को गूगल वॉलेट के लिए इंतजार करना होगा।

बेहतर कौन?

गूगल पे एप से बैंक अकाउंट को लिंक कर यूपीआई पेमेंट बेहद आसानी से होता है। गूगल वॉलेट में यह सुविधा नहीं है। गूगल पे में क्रेडिट कार्ड को भी एड कर पेमेंट कर सकते हैं। कुल मिलाकर गूगल पे डिजिटल पेमेंट एप है और गूगल वॉलेट डिजिटल वॉलेट है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵