back to top
35.1 C
New Delhi
Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

जानें वरुथिनी एकादशी की सही तिथि, पूजा विधि, व्रत नियम, महत्व और शुभ मुहूर्त। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi )कहा जाता है, जिसे विशेष स्थान दिया गया है। इस एकादशी के दिन लोग विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करते हैं साथ ही उनका व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सौभाग्य और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।तो चलिए ये कब मनाई जाएगी इसकी जानकारी जानते हैं।

इस दिन मनाई जाएगी वरुथिनी एकादशी

इस साल 2026 में यह व्रत पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल को रात 1 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 14 अप्रैल को रात 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म में व्रत रखने का निर्धारण उदया तिथि के आधार पर किया जाता है, इसलिए इस बार वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल 2026, सोमवार को रखा जाएगा।इस दिन ही लोग विष्णु भगवान का व्रत रखेंगे।

वरुथिनी एकादशी का महत्त्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को दान, तप और यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। यह व्रत विशेष रूप से राजसुख, धन-समृद्धि और दुर्भाग्य से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को जीवन में सुरक्षा (वरुथिनी का अर्थ ‘रक्षा करने वाली’) प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

पूजा विधि

इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। उन्हें पीले वस्त्र, पुष्प, धूप, दीप और तुलसी दल अर्पित करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। दिनभर व्रत रखें और फलाहार करें। इस दिन दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है, जैसे अन्न, वस्त्र या धन का दान।

विष्णु भगवान की आरती

“ॐ जय जगदीश हरे”

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावे फल पावे, दुख विनसे मन का।
सुख संपत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं मैं जिसकी॥

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
परब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।
मैं मूर्ख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम रक्षक मेरे।
करुणा हस्त बढ़ाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, संतों की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

गुलाबी साड़ी में Zoya Afroz का शाही अंदाज, OTT और फैशन जगत में बढ़ता कद

Zoya Afroz अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस...

WWDC 2026: iPhone, Mac और AirPods में बड़े AI बदलाव की तैयारी में Apple

Apple का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 इस बार...

मैरून बॉडी फिट पार्टी गाउन में Krystle D’Souza का ग्लैमरस अंदाज बना चर्चा का विषय

टीवी और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Krystle D'Souza अपनी...

Baby Names: अभयप्रदा नाम का मतलब – Abhayaprada Name Meaning

Baby Names: Abhayaprada Name Meaning –अभयप्रदा नाम का मतलब:...

Maa Behen On Netflix: Tripti Dimri की खूबसूरती और शानदार सफर ने जीता दिल

अपनी मासूम मुस्कान, आकर्षक व्यक्तित्व और शानदार अभिनय के...

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार का वास्तु: सुख-समृद्धि का पहला कदम

साफ और आकर्षक मुख्य द्वार से आती है सकारात्मक...

Daily Mantra: माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप, घर में नहीं होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...

Pragya Jaiswal का black poka dot dress लुक हुआ वायरल, दिखीं बेहद ग्लैमरस

Bollywood actress Pragya Jaiswal अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज़ और...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵