back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

अगर कोई भी छात्र 12वी पास कर चुका है और पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहता है तो वह BJMC में दाखिला ले सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism Course After 12th) आज के समय में एक शानदार विकल्प है, खासकर अगर आपको लिखने, बोलने और खबरों में दिलचस्पी है। यह क्षेत्र मेहनत, जिज्ञासा और सही दिशा की मांग करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपने या आपकी जानकारी में किसी ने 12वीं पास कर ली और वह पत्रकार बनना चाहता है तो उन्हें कौन से कोर्स को अहमियत देनी होगी।

पत्रकारिता के लिए कौन सा कोर्स पढ़ें (Journalism Course After 12th)

पत्रकार बनने के लिए आप 12वीं के बाद बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) या BA इन जर्नलिज्म कर सकते हैं। इसके बाद मास्टर्स (MJMC) करना आपके करियर को और मजबूत बनाता है। अगर आपने किसी दूसरे विषय से ग्रेजुएशन किया है, तब भी आप पत्रकारिता में डिप्लोमा या पीजी कोर्स कर सकते हैं और अपना करियर पत्रकारिता में बना सकते हैं।

इन कॉलेजों में मामूली फीस में कर सकते हैं पत्रकारिता का कोर्स

कम फीस वाले अच्छे कॉलेज

  • IGNOU (दिल्ली) – ₹20,000–₹30,000 पूरा कोर्स
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कॉलेज – ₹30,000–₹1 लाख
  • DAV कॉलेज जालंधर – लगभग ₹2 लाख टोटल
  • गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (UP) – किफायती फीस
  • डॉ. बीआर अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी – ₹25,000 के आसपास

प्राइवेट कॉलेज

  • जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (Noida)
  • NIMCJ अहमदाबाद
  • K.R. Mangalam University

इन कॉलेजों की फीस 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक हो सकती है।

सैलरी और ग्रोथ

किसी की भी पहली प्राथमिकता पैसा रहती है कि जिस क्षेत्र में वह काम कर रहा है क्या उसमें अच्छी सैलरी मिल सकती है? शुरुआत में सैलरी 15,000 से 30,000 रुपये तक हो सकती है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ यह 50,000 से लाखों तक पहुंच सकती है।

अगर आप सच दिखाने का जुनून रखते हैं और समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, तो पत्रकारिता आपके लिए बेहतरीन करियर साबित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵