back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ATM-UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO 3.0 की डिजिटल क्रांति का धमाका, खत्‍म होंगी ये सभी मुश्किलें!

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 8 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए जल्द ही EPFO 3.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 8 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए जल्द ही EPFO 3.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। संगठन की इस नई व्यवस्था से पीएफ से जुड़ी सेवाएं और आसान, तेज व पारदर्शी होंगी। इसे जून में शुरू किया जाना था, लेकिन तकनीकी जांच के कारण देरी हुई है। कई प्रमुख टेक कंपनियां इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तकनीकी जांच की वजह से EPFO 3.0 की लॉन्चिंग में देरी हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म जल्द ही सभी 8 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा। आधुनिक सिस्टम से पीएफ सेवाएं और सरल, तेज व भरोसेमंद बनेंगी।

ATM से सीधे निकालें PF का पैसा

नए EPFO 3.0 सिस्टम के तहत सदस्य सीधे एटीएम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करना और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करना जरूरी होगा। इस सुविधा से अब कर्मचारियों को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से अपने खाते से राशि निकाल सकेंगे।

UPI के जरिए भी फंड निकासी का ऑप्‍शन

EPFO 3.0 में सदस्यों को UPI के जरिए फंड निकालने की सुविधा भी मिलेगी। यानी इमरजेंसी की स्थिति में कर्मचारी तुरंत अपने पीएफ खाते से पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इस नई सुविधा से पैसों की जरूरत पड़ने पर तेजी से मदद मिल पाएगी और प्रक्रिया और भी सुविधाजनक होगी।

ऑनलाइन कर सकते हैं सबकुछ अपडेट

EPFO 3.0 में ऑनलाइन क्लेम और जानकारी में सुधार की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। अब कर्मचारी अपने मोबाइल से ही ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी आसानी से अपडेट कर सकेंगे। इससे कागजी औपचारिकताएं खत्म होंगी और सेवाएं ज्यादा तेज़ व सुविधाजनक बनेंगी।

एक नजर में मिलेगा PF की हर जानकारी

EPFO 3.0 में नया डिजिटल डैशबोर्ड मिलेगा, जिसके जरिए सदस्य अपनी मासिक जमा राशि, क्लेम की स्थिति और खाते की पूरी जानकारी आसानी से देख पाएंगे। यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

पहले से लागू हैं ये जरूरी बदलाव

EPFO 3.0 लांच के पहले ही पिछले कुछ महीनों में संगठन ने कई अहम सुधार लागू कर दिए हैं. अब आधार कार्ड के जरिए KYC वेरिफिकेशन बहुत तेजी से होता है, जिससे कर्मचारियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।

EPFO की डिजिटल क्रांति 

इसके अलावा, अब ऑनलाइन नाम और व्यक्तिगत जानकारी में सुधार की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, नौकरी बदलने पर पीएफ खाते का ट्रांसफर भी पहले से कहीं तेज हो गया है। ये सभी बदलाव EPFO की डिजिटल क्रांति का अहम हिस्सा हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

SBI vs Post Office: 5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? जानिए कहाँ होगा आपका पैसा दोगुना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यदि आप सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में हैं और 5 साल की अवधि के लिए एफडी (Fixed Deposit) खोलने...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵