back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

IPL 2026 अंक तालिका में जानें कौन सी टीम किस स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, RCB दूसरे स्थान पर, जबकि SRH ने पहली जीत के बाद लगाई छलांग और KKR नीचे खिसकी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन में अपना खाता खोलते हुए 2 अहम अंक हासिल कर लिए, जबकि कोलकाता को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

मैच का पूरा हाल

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 226 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की बल्लेबाजी काफी आक्रामक रही और उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 161 रन पर ही सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नितीश कुमार रेड्डी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 39 रन बनाए और 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में कौन कहां?

IPL 2026 में शुरुआती मुकाबलों के बाद अंक तालिका में टीमों की स्थिति इस प्रकार है राजस्थान रॉयल्स (RR) पहले स्थान पर मौजूद है। टीम ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था और शानदार नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दूसरे स्थान पर काबिज है। RCB ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। दिल्ली कैपिटल्स (DC) तीसरे स्थान पर है। टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर मजबूत शुरुआत की। मुंबई इंडियंस (MI) चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था। पंजाब किंग्स (PBKS) पांचवें स्थान पर है। टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट +0.469 है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लगातार दो मैच हारने के बाद 9वें स्थान पर खिसक गई है। नेट रन रेट:-1.964 टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कमजोर नजर आ रही है

टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

अंक तालिका में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रन रेट +4.171 है, जो बाकी सभी टीमों से काफी बेहतर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, दिल्ली कैपिटल्स तीसरे, मुंबई इंडियंस चौथे और पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर हैं। सभी टीमों के 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर रैंकिंग तय हो रही है। आज IPL 2026 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई में होगा और दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। IPL 2026 में हर मैच के साथ अंक तालिका में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। SRH की इस जीत ने जहां उनकी स्थिति मजबूत की है, वहीं KKR के लिए आगे की राह मुश्किल होती जा रही है। आने वाले मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵