नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL ऐसी लीग है जिसमें एक टीम के लिए 20 ओवर ही उसकी जीत हार का फैसला करते हैं। ऐसे में लिमिटेड ओवर में कोई भी कप्तान अपने पार्ट टाइम गेंदबाजों को कम ही इस्तेमाल करता है। हालांकि कई मौके ऐसे भी आए हैं जब कप्तान ने यह रिस्क लिया और वह उनके पक्ष में गया। जिन्होंने बेहद कम गेंदबाजी करने के बावजूद विकेट (IPL Records) अपने नाम किए और सभी को चौंका दिया। आइए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के नाम।
IPL Records
शिखर धवन
शिखर धवन मुख्य रूप से बल्लेबाज की भूमिका अदा करते हैं। लेकिन वह एक अच्छे गेंदबाज भी है जिसे उन्होंने डेक्कन चार्जस के लिए खेलते हुए साबित किया है। उन्होंने साल 2011 और 2013 में खेलते हुए 8 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 66 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में 294 मैचों में खेला है जिसमें केवल 1 ओवर डाला है। उन्होंने साल 2009 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ल्यूक पोमसर्बैक को चलता कर दिया।
एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट ने अपने पूरे टी20 करियर में केवल एक गेंद डाली है वह भी अपने IPL के आखिरी मैच में। उन्होंने उस गेंद पर हरभजन सिंह का विकेट लेकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
आरोन फिंच
आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के लिए विस्फोटक बल्लेबाज की पहचान रखते हैं। आईपीएल में भी उनका यही जलवा बरकरार रहा। हालांकि एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने हाथ में गेंद थामी। साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक विकेट झटका।
अब्दुल समद
अब्दुल समद को आमतौर पर पावर हिटर के रूप में देखा जाता है। 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले समद ने अब तक 60 से ज्यादा मैच खेले हैं और 9 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी लिए हैं।




