back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

आज नवरात्रि का आठवां दिन यानी की अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है आज के दिन आपको माता के आठवें स्वरूप महागौरी माता की पूजा अर्चना करनी चाहिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 9 दिन तक चलने वाले इस पर्व में माता दुर्गा के नाम स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। ऐसे में आज के दिन लोग माता के आठवें रूप माता महागौरी की पूजा अर्चना करते हैं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ खास उपाय भी करते हैं कुछ मंत्रों का भी जब करते हैं ताकि माता प्रसन्न रहे।

पूजा विधि

माता महागौरी की पूजा अर्चना करने के लिए आपको प्रातः काल उठना चाहिए। आज के दिन माता को सफेद रंग के फूल अथवा वस्त्र अर्पित करने चाहिए। क्योंकि माता को सफेद रंग बहुत प्रिय है। इसके बाद आप उनकी पूजा अर्चना विधिवत करें और उनकी आरती उतारे साथ में उनके मित्रों का जाप भी करें और दुर्गा चालीसा का भी पाठ करें।

कन्या खिलने के लिए होता है खास

अष्टमी और नवमी के दिन लोग कन्या खिलाते हैं तो वहीं आज अष्टमी है ऐसे में आप कन्या खिला सकते हैं कन्या खिलाने के लिए आपको खीर पुरी बनाना होता है माता को भोग लगाना होता है और छोटी-छोटी कन्याओं को बुलाकर घर में उनकी पूजा अर्चना करके उनको भूख खिलाया जाता है और उनका आशीर्वाद पाया जाता है इससे माता दुर्गा की कृपा आपके घर परिवार में बनी रहती है।

इन मंत्रों का करें जाप

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

कवच मंत्र

ओंकार: पातुशीर्षोमां, हीं बीजंमां हृदयो।

क्लींबीजंसदापातुनभोगृहोचपादयो॥

ललाट कर्णो,हूं, बीजंपात महागौरीमां नेत्र घ्राणों।

कपोल चिबुकोफट् पातुस्वाहा मां सर्ववदनो॥

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए।  पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵