back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने अरेस्ट किया, जेल से चलाएंगे सरकार

अरविंद केजरीवाल भारत के किसी भी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल फिलहाल अपने सरकारी आवास में ही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें वहां से ED के दफ्तर ले जाया जाएगा और वहां उनसे पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को उनके घर से सीधे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल सीएम हैं और रहेंगेः आतिशी

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप नेता और दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया से कहा, “हमें खबर मिली है कि ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वो जेल से सरकार चलाएंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं, हम अर्जेंट सुनवाई की मांग करेंगे।”

किस मामले में हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी?

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को को-कॉन्स्पिरेटर बनाया है। अरविंद केजरीवाल को ED लगातार समन भेज रही थी। केजरीवाल ने 9 समन्स का जवाब नहीं दिया, दसवां समन लेकर पहुंची ED ने उन्हें उनके सरकारी आवास में ही गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी।

पद पर रहते हुए अरेस्ट होने वाले पहले मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल देश के किसी भी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था।

ये एक डेवलपिंग स्टोरी है, इसे हम लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵