back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने हाई रिकॉर्ड से 28,000 रुपये तक गिर गया जबकि चांदी की चमक भी फीकी रही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों (Gold-Silver Rate) में गिरावट देखने के बाद निवेशकों और खरीददारों को झटका लगा। MCX पर सोने की कीमत 1000 रुपये गिरी जिसके बाद उसका भाव 1,52,049 प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर चांदी में भी गिरावट का दौर जारी रहा। चांदी 4,300 रुपये गिरकर 2,43,907 रुपये किलोग्राम पर पहुंची। सोने के ग्राफ को ध्यान में रखें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 28,000 रुपये की गिरावट दर्ज कर चुका है। बीते 29 जनवरी को सोने की कीमत ₹1,80,000 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

सोने के दाम में गिरावट की वजह (Gold-Silver Rate)

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे जैसे सोने के दाम बढ़ने लगते हैं तो निवेशकों के चेहरे खिलने लगते हैं। वह उस मौके पर जीरो रिस्क फैक्टर को ध्यान में रखते हुए मुनाफा बुक करने की कोशिश में रहते हैं। यह कारण है कि सोने के दामों में गिरावट का दौर शुरु हो जाता है। चांदी के साथ भी यही कारक काम करते हैं। इसके अलावा बढ़े दामों की वजह से फिजिकल डिमांड में भी कमी आई है जिसके कारण रेट गिर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 0.87% की गिरावट के साथ 4,853 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 2.38% टूटकर 75.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

निवेशक क्या करें?

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि जो निवेशक लंबे समय के लिए निवेशरत रहना चाहते हैं उनके लिए हो रही गिरावट भी एक मौका साबित हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला लेना आंशिक लाभ तो दे सकता है लेकिन भविष्य में हाई रिटर्न की संभावनाओं को खत्म कर देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल मार्केट पर साफ दिखने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵